फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जुआ देवी मंदिर सुंदरीकरण का 30 फीसदी कार्य पूरा

Sat, 13 Dec 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के जुवाथान मंदिर परिसर में हो रहा निर्माण। संवाद
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। श्रीनगर बाजार स्थित प्राचीन शक्तिपीठ जुआ देवी मंदिर में चल रहे पर्यटन विकास एवं सुंदरीकरण कार्यों का 30 फीसदी हिस्सा पूरा हो चुका है। शासन से स्वीकृत 75 लाख रुपये से मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।
विज्ञापन

मंदिर सेवादार श्रवण जायसवाल ने बताया कि मंदिर भवन में 11 फीट ऊंचाई तक कॉलम का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि दीवारों का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि 12 फीट की ऊंचाई पर छत डाली जाएगी। इसके साथ ही मंदिर में स्थापित की जाने वाली माता जुआ देवी की भव्य प्रतिमा का ऑर्डर जयपुर के कुशल कारीगर को दिया जा चुका है, जिसे तैयार होते ही मंदिर में स्थापित किया जाएगा।
पर्यटन विभाग की देखरेख में हो रहा निर्माण
निर्माण कार्य जिला पर्यटन विभाग की देखरेख में कार्य हो रहा है। परियोजना के प्रथम चरण में जारी 57.69 लाख रुपये की धनराशि से मंदिर भवन निर्माण, परिसर का जीर्णोद्धार, पहुंच मार्ग का पक्कीकरण, पेयजल व्यवस्था और सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग को चौड़ा और पक्का किया जा रहा है। परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

जुआ देवी मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र
श्रीनगर बाजार स्थित जुआ देवी मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में पुजारी बाबा दुलारे दास और योगी धर्मेंद्रनाथ के सानिध्य में नियमित पूजा-अर्चना होती है। स्थानीय निवासी ओमबाबू पांडेय, सूर्य प्रकाश पाठक, राजेश मौर्य, अमरनाथ मिश्र, अयोध्या प्रसाद कनौजिया, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि ने बताया कि सुंदरीकरण पूरा होने के बाद मंदिर की धार्मिक पहचान और अधिक सुदृढ़ होगी तथा क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें