फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 30 किग्रा पनीर व 35 किलो खोवा कराया नष्ट

विज्ञापन
बलरामपुर के म​णिपुर बाजार में खाद्य पदार्थों का नमूना एकत्र करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।-स्
विज्ञापन
बलरामपुर। होली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सतर्क हो गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापा मारकर 30 किलोग्राम पनीर और 35 किलोग्राम खोवा नष्ट कराया है। टीम ने चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान मिलावटी सामान बेचते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि होली में मिलावटी खाद्य सामग्री को बेचने से रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को फटवा बाजार थाना ललिया से पापड़ का नमूना लिया गया है। शिवपुर बाजार में मिठाई की दुकान से खोवा का नमूना तथा बरदौलिया बाजार से नमकीन का नमूना एकत्र किया गया। मणिपुर बाजार में स्थित एक डेयरी से खोवा एवं पनीर का नमूना लिया गया है। मिठाई की दुकान पर खोवा और पनीर की गुणवत्ता सही न मिलने पर दुकान से जब्त 30 किलोग्राम पनीर और 35 किलोग्राम खोवा नष्ट कराया गया है। एकत्र किए गए खाद्य पदार्थ के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें