फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सांड़ के हमले में अधिवक्ता घायल, लखनऊ रेफर

विज्ञापन
बलरामपुर-ललिया मार्ग पर मौजूद छुट्टा मवे​शियों का झुंड।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सांड़ के हमले में वरिष्ठ अधिवक्ता घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट बार संघ के महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने बताया कि सिविल लाइन मोहल्ले के रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिंह (70) अपने गांव अजबनगर फरेंदा से चार पहिया वाहन से लाैट रहे थे। बुधवार की रात नौ बजे वह एमपीपी इंटर कॉलेज के सामने वाहन से उतरे। अपने घर मोहल्ला सिविल लाइन पैदल जाने लगे, तभी वहां पर खड़े सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। आसपास खड़े लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट लगने और नाक व कान से खून निकलने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली शैलेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक है छुट्टा जानवरों का आतंक
शहर से लेकर गांव तक छुट्टा जानवरों का आतंक है। 29 मार्च 2024 को तुलसीपुर थाना के लालनगर सिपहिया गांव में मोहर्रम अली (10) को सांड़ ने घर के सामने ही पटक-पटक कर मार डाला था। 21 अगस्त 2024 को तुलसीपुर-हरैया रोड पर खैरी गांव के पास बाइक सवार शिव रतन (30) की छुट्टा पशु से टकराने के बाद मौत हो गई थी। 28 जुलाई 2019 में थाना हरैया के भुजेहरा लछुवापुर गांव निवासी झनकने की छुट्टा जानवर के हमले में मौत हो गई थी। नगरवासी राकेश, राजन, सोनू, अजय, मनीष व मोहित का कहना है कि शहर व गांव की सड़कों पर घूम रहे छुट्टा जानवरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कई घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बाद भी उन्हें पकड़कर गोशाला में नहीं पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन



जल्द चलाया जाएगा अभियान
नगर पालिका परिषद बलरामपुर के ईओ लालचंद मौर्य ने बताया कि शहर की सड़कों पर घूम रहे छुट्टा जानवरों को गोशाला पहुंचाने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें