फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2792 परीक्षार्थियों ने दी बीएड की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के एक मात्र केंद्र एमएलके पीजी कालेज में शुक्रवार को 2792 परीक्षार्थियों ने बीएड की प्रवेश परीक्षा दी। दोनों पालियों में 208 परीक्षार्थी बीएड का प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने में प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद रही। डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा में लगे अफसरों व कक्ष निरीक्षकों को डीएम व एसपी ने बेहतर ढंग से परीक्षा कराने का जिम्मा सौंपा।
सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने बताया कि एमएलके पीजी कालेज के कला, कॉमर्स व विज्ञान संकाय में बीएड की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में कराई गई। तीनों संकाय में 500-500 परीक्षार्थियों को बैठने का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन

प्रथम पाली में 1500 की तुलना में 1395 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 105 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 1500 की तुलना में 1397 परीक्षार्थी बीएड की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए जबकि 103 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीएम व एसपी के साथ एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल व एएसपी अरविंद मिश्र ने भी दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से बीएड की प्रवेश परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्र पर कोरोना प्रोटोकाल से जुड़े सभी प्रबंध किए गए थे। परीक्षार्थियों की तलाशी के साथ-साथ सभी को सैनिटाइजर का प्रयोग कराया गया।
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कक्षाओं में परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी बैठाए गए। सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा के दौरान मास्क का प्रयोग किया। कक्षा निरीक्षकों ने मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए ड्यूटी दी।
शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए सीओ सिटी वरुण मिश्र, डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव व डीआईओएस गोविंद राम भी पूरे दिन मुस्तैदी के साथ केंद्र पर जुटे रहे। प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने परीक्षा कराने में सराहनीय योगदान दिया।
परीक्षार्थी प्रभात त्रिपाठी, मनीष, सौम्या, रूचि शुक्ला व सुभाष चंद्र चौधरी आदि ने बताया कि उन्हें परीक्षा देने में कोई दिक्कत नहीं हुई है। परीक्षा के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें