फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कलेक्ट्रेट कर्मी सहित जिले में मिले 26 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की रात व शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में तीन कलेक्ट्रेट कर्मी सहित 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात व शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 26 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में कलेक्ट्रेट के तीन कर्मचारी शामिल है।
शुक्रवार सबसे अधिक सात पॉजिटिव केस गैसड़ी ब्लाक में पाया गया है। इसके अतिरिक्त बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम बिजलीपुर, धुसाह व कटरा शंकरनगर में एक-एक तथा बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा व खलवा में एक-एक सहित कुल 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
21 मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर रखे गए 21 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए है। स्वस्थ हुए मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 1091 हो गई है। 830 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 18 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 243 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें