अनुशासनहीनता के आरोप में 30 पुलिस कर्मियों को मिला दंड
पुलिस लाइन में 260 पुलिस कर्मियों को आधारभूत पुलिसिंग के बारे में दी गई ट्रेनिंग
बलरामपुर। अनुशासनहीनता के आरोप में 30 पुलिस कर्मियों को दंडित किया गया है। पुलिस लाइन में शुक्रवार को 260 पुलिस कर्मियों को आधारभूत पुलिसिंग के बारे में ट्रेनिंग दी गई है।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एसपी देवरंजन वर्मा, सीओ लाइंस प्रेम कुमार थापा, सीओ सिटी मनोज यादव, सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद व आरआई लाइंस नंदलाल यादव ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कराया। प्रशिक्षण में 10 इंस्पेक्टर, 30 एसआई, 29 कंप्यूटर ऑपरेटर व आरक्षी, 182 मुख्य आरक्षी और 260 आरक्षी पुलिस कर्मी शामिल हुए। बेसिक पुलिसिंग और भीड़ नियंत्रण में सीटी के महत्व, यूपी 112 के चार पहिया वाहनों में उपलब्ध क्राइम सीन प्रोटेक्शन किट, बॉडी बैग, फायर आदि के बारे में ट्रेनिंग दी गई। सराहनीय कार्य करने वाले यूपी 112 के 9 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। महिला आरक्षियों ने आंखों में पट्टी बांधकर एक मिनट में रायफल खोलने और जोड़ने का प्रदर्शन किया। ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और खराब वर्दी के कारण 30 पुलिस कर्मियों को तीन दिन की परेड से दंडित किया गया है।