बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में मशरूम की सब्जी खाने से 24 लोग बीमार हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुरानी बाजार निवासी रवि पटवा, प्रभुदयाल, पीर मोहम्मद व राजेंद्र प्रसाद ने एक ठेले से मशरूम खरीदकर घर में सब्जी बनवाई थी। मशरूम की सब्जी खाने से इन चारों के परिवार के 24 सदस्यों को उल्टी व दस्त होने लगे। इस पर इन सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी हालत में सुधार हो रहा है। पीड़ित परिवारों ने कहा कि ठेले वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की जाएगी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह ने बताया कि मशरूम की सब्जी खाकर बीमार होने वाला कोई व्यक्ति इलाज के लिए नहीं आया है। ऐसी कोई जानकारी भी नहीं मिली है। ऐसे मरीजों के पहुंचने पर उनका तत्काल इलाज कराया जाएगा।