फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाइवे निर्माण की गुणवत्ता पर विधायक ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर से तुलसीपुर तक नेशनल हाईवे निर्माण, तुलसीपुर-जरवा सड़क निर्माण और उतरौला-चंदनपुर सड़क निर्माण में मानक व गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप गैसड़ी विधायक ने लगाया है। विधायक ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर इन सड़कों के निर्माण की तकनीकी जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा है कि बलरामपुर से तुलसीपुर तक नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण कार्य में मानक व गुणवत्ता की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। डिपों पर पुलों के निर्माण में भी मानकों की अनदेखी की जा रही है। मानक के अनुरूप कार्य न होने से जल्द ही सड़क टूट रही है।
तुलसीपुर से पचपेड़वा तक नेशनल हाइवे का निर्माण गत वर्ष ही हुआ था। मगर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसी तरह तुलसीपुर से जरवा तक सड़क के चौड़ीकरण कार्य में भी अनियमितता की जा रही है। निर्माण सामग्री का उपयोग मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उतरौला-चंदनपुर तक सड़क का कार्य धीमी गति से हो रहा है। सड़क नहीं बनने से लोगों को सुगम यातायात की सुविधा नहीं मिल पा रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री से सभी सड़कों के निर्माण की तकनीकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें