फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबलीगी जमातियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तब्लीगी जमातियों को डीएम कृष्णा करूणेश की तरफ से शुक्रवार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह के समक्ष उपस्थित होकर सभी तब्लीगियों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया गया है। पुलिस जांच में पकड़े जाने पर तब्लीगियों के खिलाफ कोविड 19 महामारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि वर्तमान समय में पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की विभीषिका को रोकने के उद्देश्य से लॉकडाउन किया गया है। इस संक्रमण से बचाव के लिए संक्रमित व्यक्ति का चिह्नीकरण व उसका नियमानुसार चिकित्सकीय परीक्षण व उपचार किया जाना नितांत जरूरी है। थोड़ी सी चूक होने पर कोरोना का वायरस अत्यंत तीव्र गति से बढ़ता है। संक्रमित व्यक्ति से कोरोना वायरस परिवार, समाज व कार्यस्थल पर काम करने वाले व्यक्तियों को तत्काल प्रभावित करता है जिससे सभी लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। इस बीमारी से मृत्यु तक होने की संभावना बनी रहती है।
कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति या वह सभी व्यक्ति जो संक्रमण क्षेत्र व संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं अथवा जो निजामुद्दीन दिल्ली तब्लीगी जमात सम्मेलन में शामिल हुए हों या शामिल होने वालों के संपर्क में आए हों, जिनकों किसी भी प्रकार से संक्रमण होने की संभावना हो वह स्वेच्छा से बिना देरी अथवा लापरवाही किए 24 घंटे के अंदर अपनी चिकित्सकीय जांच सीएमओ के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर कराएं। ऐसा न करना महामारी अधिनियम का उल्लंघन होगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कोविड 19 महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें