बलरामपुर के पीएचसी रजवापुर का निरीक्षण करते सीएमओ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2378 मरीजों का उपचार कर दवाएं वितरित की गईं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजवापुर का निरीक्षण किया। इसमें वार्डबॉय मनीष कुमार अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाले किसी भी मरीज को बाहर की दवा व जांच न लिखी जाए।
मरीज व तीमारदार से अवैध रूप से धन उगाही की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2378 मरीजों का उपचार किया गया है। इसमें 1030 पुरुष, 799 महिलाएं तथा 549 बच्चे शामिल हैं। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र व चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसीम खान मौजूद रहे।(संवाद)