फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों 24 घंटे कर रहे गश्त

विज्ञापन
बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त करती एसएसबी टीम।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। नेपाल सीमा पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 9वीं वाहिनी के जवान 24 घंटे गश्त कर रहे हैं। पाकिस्तान से तनाव को लेकर नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाई गई है। नेपाल सीमा के रास्ते दुश्मनों की घुसपैठ को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। एसएसबी की सभी चौकियां भी अलर्ट मोड में हैं।
विज्ञापन


एसएसबी 9वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट भारत चौधरी ने पाकिस्तान से बढ़ते तनाव को देखते हुए नेपाल सीमा की चौकियों पर तैनात अधिकारियों व जवानों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। सीमावर्ती क्षेत्र में दिन व रात गश्त कराई जा रही है। नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर पूर्णतया अंकुश लगाने की दृष्टिकोण से तंत्र को सतर्क कर दिया गया है। 9वीं वाहिनी के जवानाें की टोली गांवों के लोगों को जागरूक कर रही है। ग्रामीणों को सुझाव दिया जा रहा है कि किसी भी प्रकार की कोई भी संदेहास्पद गतिविधियां नजर आएं तो तुरंत एसएसबी जवानों व स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि अवांछनीय तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें