फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कन्या सुमंगला के लिए 2.29 करोड़ की मिली स्वीकृति

Thu, 05 Sep 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों के खाते में धनराशि भेजने में जुटा प्रोबेशन महकमा संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बलरामपुर। गरीब परिवार की बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए 2.29 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसे बेटियों के खाते में भेजा जा रहा है।



मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में अब तक 22,391 बेटियों ने आवेदन किया। इसमें 16076 बेटियों के आवेदन जांच में सही पाए जाने पर शासन को भेजे जा चुके हैं। कमियां मिलने पर 6018 आवेदन निरस्त हो गए हैं। 332 आवेदन पत्रों की जांच की जा रही है। इसमें से 15,588 आवेदन पत्रों को पीएफएमएस पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन




डीपीओ ने जांच कर 13,394 आवेदन के बिल जनरेट किए, जिसमें बेटियों को 2 करोड़ 29 लाख 21 हजार रुपये देने की शासन से स्वीकृति मिल गई है। 12,966 बेटियों के बैंक खातों में 2 करोड़ 13 लाख 17 हजार रुपये भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शासन से 12,914 बेटियों के बैंक खाते में पीएफएमएस के जरिए 2 करोड़ 11 लाख 99 हजार रुपये भेज दिए गए हैं, जिससे वह अपना भविष्य संवारेंगी। बाकी बची 3162 बेटियों को शीघ्र ही शासन से मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



इस क्रम में मिलेगी मदद



प्रथम किस्त-बेटी का जन्म होने पर 5000 रुपये

दूसरी किस्त -एक वर्ष तक की बालिका का पूर्ण टीकाकरण कराने पर 2000 रुपये

तीसरी किस्त -बालिका के प्रथम कक्षा में प्रवेश के बाद 3000 रुपये



चौथी किस्त -छठी कक्षा में बालिका के प्रवेश के बाद 3000 रुपये



पांचवीं किस्त -कक्षा 9 में बालिका के प्रवेश के बाद 5000 रुपये

छठवीं किस्त -12वीं कक्षा के बाद स्नातक या डिप्लोमा करने पर 7000 रुपये



एक परिवार में दो बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा। यदि कोई व्यक्ति किसी दो बेटियों को गोद लेता है और उसकी भी दो बेटी है तो इस स्थिति में भी चारों बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा। यदि किसी व्यक्ति की पहले से एक बेटी है और फिर उसके पत्नी के दो जुड़वा बेटी जन्म लेती हैं तो तीनों बेटियां योजना का लाभ पाएंगी। -सुशील कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें