फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 2282 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 375 अनुपस्थित

विज्ञापन
बलरामपुर में मदरसा बोर्ड की परीक्षा का निरीक्षण करते जिला अल्पसंख्यक कल्याण अ​धिकारी यशवंत मौर्
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के नौ केंद्रों पर बुधवार को मदरसा बोर्ड परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में मुंशी-मौलवी तथा द्वितीय पाली में आलिम की परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों में कुल 2646 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2282 ने परीक्षा दी, 375 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मदरसा जामिया अरबिया अनवारुल कुरान केंद्र पर दोनों पालियों में कुल 231 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 217 उपस्थित और 14 अनुपस्थित रहे। ईशावास्यम इंटर कॉलेज तुलसीपुर केंद्र पर 463 में से 418 उपस्थित और 45 अनुपस्थित रहे। मझौली कन्या इंटर कॉलेज गैसड़ी केंद्र पर 271 में से 238 उपस्थित और 33 अनुपस्थित रहे। मदरसा फजले रहमानिया पचपेड़वा केंद्र पर 387 में से 324 उपस्थित रहे।
मेवालाल वर्मा इंटर कॉलेज उतरौला केंद्र पर 376 में से 316 उपस्थित और 60 अनुपस्थित रहे। मदरसा जामिया मोईनिया निस्वा कॉलेज केंद्र पर 247 में से 233 उपस्थित और 14 अनुपस्थित रहे। मदरसा दारुल उलूम सरकारे आसी मोहल्ला इलाही नगर केंद्र पर 181 में से 161 उपस्थित और 20 अनुपस्थित रहे। मदरसा अबरारुल उलूम कथला गैड़ास बुजुर्ग केंद्र पर 229 में से 182 उपस्थित और 47 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

एमपीएस इंटर कॉलेज अलीगंज बौडिहार केंद्र पर 242 में से 193 उपस्थित और 49 अनुपस्थित रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न हुई। सुरक्षा और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें