फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

215 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर लगा सुपोषण मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 215 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर मंगलवार को सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें हरी सब्जियों व फलों का प्रदर्शन कर लोगों को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई। माताओं को स्वस्थ रहने, बच्चों को स्तनपान कराने तथा छह माह पर पहला निवाला खिलाने के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज ब्लॉक के जिगना गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह व सीडीपीओ श्रीदत्तगंज राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकते हैं। सही पोषण, देश रोशन के सपने को साकार करने के लिए पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है।
पोषण मेले में पिरामिल फाउंडेशन व नीति आयोग की तरफ से भी बच्चों व माताओं के स्वस्थ रहने के उपाय बताए जा रहे हैं। उपकेंद्र पर आए बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रवर्तन अधिकारी अनूप कुमार सिंह, डॉ. एमएच खान, डॉ. केके शुक्ल आदि ने भी सुपोषण मेले के आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन

महराजगंज तराई बाजार के तुलसीपुर ब्लॉक स्थित कौवापुर के स्वास्थ्य उपकेंद्र पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का बीईओ महेंद्र कुमार ने शुभारंभ किया। डॉ. आनंद त्रिपाठी, सीडीपीओ नीलम, हेमडमास्टर हरिश्चंद्र, राकेश श्रीवास्तव, प्रतिमा सिंह, शीला, मांडवी, सुशीला, शैलेश कुमारी व नीति आयोग के डीपी पांडेय आदि ने सुपोषण स्वास्थ्य मेले में कलश स्थापित कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया।
हरैया सतघरवा ब्लॉक के सीएचसी शिवपुरा परिसर में भी सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। बीडीओ सागर सिंह ने मेले का शुभारंभ करते हुए कुपोषण को जड़ से मिटाने का संकल्प दिलाया। सीएचसी अधीक्षक प्रणव पांडेय ने गर्भवती महिलाओं को अंकुरित अनाज, चना, मसूर, दाल, दूध, साग-सब्जी, मोटे अनाज व ताजे मौसमी फलों के सेवन करने की सलाह दी। प्रियंका दूबे, डॉ. रजत शुक्ल, पुनीता, कमलेश, सरिता, कुमकुम आदि ने हरी साग-सब्जियों का प्रदर्शन कर लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
रेहरा बाजार की बीडीओ नीति श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. मंशालाल, बीईओ अश्वनी कुमार गुप्ता व सीडीपीओ डॉ. संदीप कुमार ने सुपोषण स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ कराया और लोगों को पूरक आहार के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उमा श्रीवास्तव, डॉ. सरिता मल्ल, प्रतिमा दूबे, नीलम, नरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
सदर ब्लॉक के महेशभारी स्वास्थ्य उपकेंद्र पर सीडीपीओ राकेश कुमार शर्मा ने सुपोषण स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ कराया। विधायक प्रतिनिधि पवन शुक्ल, डॉ. तुहिना, डॉ. प्रफुल्ल, डॉ. मोहसिन, सत्य प्रभा, किरण त्रिपाठी, प्रमिला आदि ने मेले में बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें