फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 10.14 करोड़ से हुई 21 सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र में बनाई गई सड़क।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में 21 सड़कों की मरम्मत पर 10 करोड़ 13 लाख 95 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। 125 गांवों के सवा लाख लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। ठीक करवाई गई सड़कों की जांच के लिए तकनीकी टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

बाढ़ व बारिश से बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय व निर्माण खंड और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सड़कों की मरम्मत कराकर चाक-चौबंद कराया गया है। बरदहवा-रौहरौली मार्ग की मरम्मत पर 12.64 लाख, कोड़री-हरिवंशपुर की मरम्मत पर 66.7 लाख, रामगढ़ मैटहवा की मरम्मत पर 24.11 लाख व बंजरिया कला संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 20.86 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
महराजगंज-महमूदनगर से धनौड़ा गांव तक 94.41 लाख रुपये, बदलपुर-उदयपुर से छतवापुर गांव तक 53.82 लाख, तुलसीपुर-हरैया से प्रेमनगर तक 33.26 लाख, महादेव से हरिहरनगर तक 34.89 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। नयानगर-हथियागढ़ से जमुनहवा तक मार्ग की मरम्मत पर 68.52 लाख व रमईडीह-महराजगंज तराई से जुगलहा कला तक 24.94 लाख रुपये से सड़क की मरम्मत हुई है।
विज्ञापन

42.29 लाख रुपये से नरायनपुर-लालपुर, 8.31 लाख रुपये से रमईडीह-महराजगंज तराई मार्ग से सेहिरवा, 128.36 लाख से लक्ष्मनुपर रेलवे स्टेशन से भुसहवा, 8.27 लाख से मैनहवा से नरायनपुर व 122.13 लाख से शेखागुलरिहा से नयनसुखया संपर्क मार्ग की मरम्मत हुई है। 12.42 लाख रुपये से औरहिया संपर्क मार्ग, 36.14 लाख से कनहरा-बनकटवा, 48.84 लाख से संझवल-भवनियाडीह, 34 लाख से भदुआ-भदुई, 33.86 लाख से सिसई नाला तक और 105.18 लाख रुपये से चैनपुर मार्ग की मरम्मत कराई गई है।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
बाढ़ व बारिश से बदहाल सड़कों की मरम्मत कराई गई है। तकनीकी टीमों से सड़कों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें