फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन


बलरामपुर। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटने से चालक की दबने से मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक भानपुर गांव में मिट्टी की ढुलाई कर रहा था।

स्थानीय विकास खंड के ग्राम लौकिया ताहिर निवासी राजेन्द्र ने बताया कि उनका बेटा उमेश कुमार (24) रविवार को भानपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी की ढुलाई का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन


रास्ता सकरा होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई तथा बगल में स्थित खाई में पलट गई। उमेश की ट्राली के नीचे दबने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें