फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण पर भड़की मंत्री, काम बंद कराने का दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
घटिया निर्माण पर भड़कीं मंत्री, काम बंद कराने का दिया आदेश
विज्ञापन


बलरामपुर। समाज कल्याण राज्य मंत्री गुलाब देवी ने राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय विशुनपुर विश्राम का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में हो रहे भवन निर्माण की गुणवत्ता ठीक न होने पर उन्होंने तत्काल काम बंद कराने का आदेश समाज कल्याण अधिकारी को दिया है।

छात्राओं ने मैन्यू के अनुसार भोजन न मिलने की शिकायत मंत्री से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने किचन का काम देख रही कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम राज्य मंत्री गुलाब देवी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्घति बालिका इंटर कॉलेज विशुनपुर विश्राम का निरीक्षण करने पहुंची। उनके साथ विभाग की डिप्टी डायरेक्टर प्रिंयका वर्मा भी मौजूद थी। मंत्री ने परिसर में निर्माणाधीन छात्रावास के भवन का बारीकी से निरीक्षण किया।

निर्माण में मानक व गुणवत्ता की अनदेखी किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और समाज कल्याण अधिकारी बैजनाथ सिंह को तत्काल काम बंद कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने विद्यालय में मैन्यू के अनुसार भोजन न दिए जाने की शिकायत की। छात्राओं की शिकायत पर विद्यालय में भोजन की व्यवस्था देख रही पी प्लस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही।


मंत्री ने राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय बालापुर की व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। मंत्री ने प्रधानाचार्य निशी श्रीवास्तव तथा विद्यालय की शिक्षिकाओं से बातचीत कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


मंत्री ने कालेज में बने स्मार्ट क्लास की व्यवस्था को भी देखा। विद्यालय में सोलर प्लांट, डायनिंग टेबल तथा छात्रावास के कमरों में रैक आदि उपलब्ध कराने के लिए बजट देने की बात कही। इस अवसर पर को-ऑर्डिनेटर निहारिका श्रीवास्तव, तुलसीपुर एसडीएम विशाल यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें