फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में दो मरे, दो अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में दो मरे, दो गंभीर
विज्ञापन


बलरामपुर। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व एंबुलेंस की लापरवाही से नाराज लोगों ने चक्का जाम कर घंटों हंगामा किया।

मौके पर पहुंची डायल-100 व पुलिस की गाड़ी पर भीड़ ने पथराव भी किया। पथराव में डायल-100 गाड़ी का शीशा टूट गया तथा एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात नगर कोतवाली क्षेत्र के चूल्हाभारी मोड़ के निकट ट्रिपलिंग कर रहे मटेरा निवासी बाइक सवार राम मिलन(48), देवीदीन तथा रक्षाराम सामने से आ रहे पशु चिकित्सालय कर्मी ओंकार गुप्ता (45) निवासी खरदौरी की बाइक आमने सामने भिड़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राम मिलन की मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के लोग गंभीर रूप से घायल देवीदीन, रक्षाराम तथा ओंकार गुप्ता को इलाज के लिए प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले आए।

हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने ओंकार गुप्ता को बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच में इलाज के दौरान ओंकार की भी मौत हो गई। उधर दुर्घटना के काफी देर बाद भी मौके पर एंबुलेंस व पुलिस न पहुंचने से स्थानीय लोग नाराज हो गए और बलरामपुर-उतरौला मार्ग जाम कर दिया।

चक्काजाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर नगर कोतवाल डॉ. उपेन्द्र राय दल बल के साथ पहुंचे तथा लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में डायल-100 की गाड़ी का शीशा टूट गया तथा सिपाही मनोज घायल हो गए।
विज्ञापन


कोतवाल ने काफी मशक्कत कर स्थिति पर काबू पाया। कोतवाल ने बताया कि पथराव करने वाले 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें