फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई स्कूलों में एमडीएम संचालन पर नपेंगे हेडमास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक से अधिक स्कूलों में एमडीएम संचालन पर नपेंगे हेडमास्टर
विज्ञापन

-तीन दिन के अंदर मूल स्कूल छोड़कर अन्य का चार्ज छोड़ने का निर्देश
- बीएसए ने तलब की कई स्कूलों के संचालन की रिपोर्ट
बलरामपुर। कई स्कूलों में एमडीएम को संचालन करने वाले हेडमास्टरों व इंचार्ज हेडमास्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन के अंदर मूल स्कूल को छोड़कर अन्य का चार्ज छोड़ने का निर्देश दिया गया है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों से कई स्कूलों का संचालन कर रहे हेडमास्टरों की रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए रमेश यादव ने सोमवार को बताया कि संज्ञान में आया है कि कुछ स्कूलों के हेडमास्टर व इंचार्ज हेडमास्टर मूल विद्यालय के साथ-साथ अन्य के भी एमडीएम अकाउंट का संचालन कर रहे हैं। कई बार लिखित व मौखिक रूप से हेडमास्टरों व इंचार्ज हेडमास्टरों को मूल को छोड़कर अन्य स्कूलों का वित्तीय प्रभार छोड़ने का निर्देश दिया गया है। निर्देश के बाद भी बीएसए ने फिर से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत हेडमास्टरों वरिष्ठ शिक्षकों को अन्य स्कूलों के समस्त वित्तीय प्रभार छोड़ने का निर्देश दिया है। सभी वित्तीय प्रभार वाले हेडमास्टरों व इंचार्ज हेडमास्टरों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। खंड शिक्षाधिकारियों से इस संबंध में बीएसए ने रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें