फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.34 लाख नौनिहाल बिना परीक्षा के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिना परीक्षा के परिषदीय स्कूलों के 2.34 लाख नौनहिालों को पास कर दिया गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वार्षिक परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। शासन ने दो अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फरमान जारी किया है। शासन के फरमान पर जिले के सभी 2221 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों छुट्टियां कर दी गई हैं। निजी शिक्षण संस्थानों को भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। समय से नए शिक्षा सत्र के शुरू होने में विलंब भी हो सकता है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बुधवार को बताया कि अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए कक्षा एक से आठ तक के जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को दो अप्रैल तक बंद कराने का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा के स्कूलों में 23 से 28 मार्च तक होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को शासन ने निरस्त करने का फरमान जारी किया है। कक्षा एक से आठ तक के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नत किए जाने की अनुमति दी है।
जिले के सभी सरकारी व गैर सकारी स्कूलों को दो अप्रैल तक के लिए बंद करने का निर्देश दिया गया है। कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, राजकीय, आईसीएससी व सीबीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों में दो अप्रैल तक अवकाश रहेंगे। बीएसए ने शासन के फरमान का कड़ाई से अनुपालन करने का सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के हेडमास्टरों, प्रधानाध्यापकों व प्रबंधकों को निर्देश दिया है। निर्देश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ बीएसए ने विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें