फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

144 जोड़ों ने किया विवाह 37 जोड़ों ने कराया निकाह-संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
144 जोड़ों ने किया विवाह 37 जोड़ों ने कराया निकाह

बलरामपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत शनिवार को जिला पंचायत सभागार में 144 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तथा 37 जोड़ों का विवाह इस्लामिक रीति-रिवाज के बीच संपन्न हुआ।

जिला प्रशासन ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार देकर विदा किया। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत योगी मिथिलेश नाथ एवं श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र ने किया।
विज्ञापन


सामूहिक विवाह कार्यक्रम जिलेभर के 144 हिन्दू जोड़े तथा 37 मुस्लिम जोड़े शामिल हुए। हिन्दू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। वहीं मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामिक रीति रिवाज से कराया गया।

अतिथियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह कराने का जो निर्णय लिया है वह अत्यंत सराहनीय है।

नवविवाहित जोड़ों को प्रति जोड़ा 51 हजार की लागत से उपहार दिया जा रहा है। इस योजना से गरीब परिवार बेटी की शादी की चिंता से मुक्त हो रहे हैं। योजना के तहत नवविवाहित वधू के खाते में 35 हजार रुपये नकद तथा 10 हजार रुपये के उपहार दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


6 हजार रुपये प्रति जोड़ा कार्यक्रम के आयोजन पर खर्च किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला बचत अधिकारी राम प्रसाद, बीएसए हरिहर प्रसाद, डीपीओ सत्येन्द्र सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन सिंह तथा कौशल विकास मिशन के समन्वयक विनोद तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें