बकाया गन्ना मूल्य भुगातन को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश
बलरामपुर। किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर कांग्रेसियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर कांग्रेसियों ने आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। 19 फरवरी को उतरौला तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने विरोध जताने की चेतावनी दी है।
बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य मारकंडेय मिश्र ने बीते दिन कहा कि बजाज चीनी मिल इटईमैदा की तरफ से गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसान पाई-पाई के लिए मोहताज है।
किसानों के हक में लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है। 19 फरवरी को उतरौला तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया जाएगा।
पीसीसी सदस्य ने मिल प्रबंधन के खिलाफ प्रशासन से केस दर्ज कराने की मांग की। बैठक को डॉ. राकेश त्रिपाठी, भीष्म सिंह, बब्बू मलिक, हबीबुल्ला खां, प्रदीप शर्मा, अशोक सिंह व चंद्र प्रकाश दूबे ने संबोधित कर गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र कराए जाने की मांग उठाई।