फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर एमएलके गेट पर नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर उठा छात्र संघ चुनाव का मुद्दा
विज्ञापन

- एमएलके महाविद्यालय के गेट पर छात्रों ने की नारेबाजी

बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में एक बार फिर छात्र संघ चुनाव का मुद्दा गरमा गया है। बीते दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय गेट पर पहुंचकर शीघ्र चुनाव कराने की मांग की। इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन ने उच्च न्यायालय का हवाला देते हुए चुनाव कराने से इंकार किया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री सुमित मिश्र, सहसंयोजक अभिनंदन सिंह, जिला प्रमुख अभिषेक सिंह व भानु प्रताप तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ता चुनाव कराने की मांग को लेकर महाविद्यालय गेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं को महाविद्यालय में प्रवेश करने से रोकने पर वे आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे। महाविद्यालय गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के जमावड़ा की सूचना पाते ही मौके पर एसडीएम सदर किशोर गुप्ता व सीओ सिटी नीतेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। उन्हें जबरन गेट पर गार्ड द्वारा रोका गया और उनसे अभद्रता की गई। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर 10 दिनों के अंदर छात्र संघ बहाली की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो क्रमिक व आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर आकाश मिश्रा, अरुणेश सिंह, विकास सिंह, अनुज सिंह, शौर्य मिश्रा, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में महाविद्यालय प्राचार्य डा. आरबी श्रीवास्तव का कहना है कि कुछ लोग महाविद्यालय के शैक्षिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं जो कतई होने नहीं दिया जाएगा। चुनाव उच्च न्यायालय ने रोक लगा रखा है उसका अनुपालन किया जाएगा। न्यायालय के आदेशानुसार छात्र संघ चुनाव किसी भी दशा में संभव नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें