फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा के हो रहे पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

बलरामपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले के कई थानों में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक कराकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

नगर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य व सीओ सिटी ओपी सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


बैठक को कोतवाल रामाश्रय राय, नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली, पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान, राज कुमार श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर बेहतर साफ-सफाई के साथ-साथ चूने व पानी का छिड़काव भी कराया जाएगा।

उधर, महराजगंज तराई थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजितराम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई, जिसमें एसआई केके यादव, जितेंद्र, ग्राम प्रधान अब्दुल मोईद खां, गणेश सोनी आदि मौजूद रहे।

गैसड़ी कोतवाली में सीओ तुलसीपुर कर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई। तहसीलदार तुलसीपुर कृष्ण गोपाल त्रिपाठी की अध्यक्षता में थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक की गई।
विज्ञापन


इस दौरान प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर थाना रामशंकर तिवारी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। एसडीएम अरुण कुमार गौड़ की अध्यक्षता में उतरौला कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक की गई।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष इदरीश खां, सभासद फणींद्र गुप्ता, सपा जिला सचिव राम सोहरत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें