फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में गड़बड़ी की शिकायत पर नपेंगे मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टॉफ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में गड़बड़ी की तो कर्मियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ को बख्शा नहीं जाएगा। 10 मार्च से पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा। कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे। हर बच्चे को पल्स पोलियो की खुराक जरूर पिलाई जाए।

यह बातें एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत संचालित मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, हौसला साझेदारी, कायाकल्प, आशा, नियमित टीकाकरण, प्रधानमंत्री वंदन योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, किशोर-किशोरी स्वास्थ्य, सुरक्षा, संचारी रोग व टीबी आदि के संचालन की एडीएम ने गहन समीक्षा की।

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि सभी पीएचसी व सीएचसी के मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ समय से आएं और मरीजों की देखभाल करें। सभी आशा गैर सरकारी अस्पतालों में होने वाले प्रसव की नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराया जाए। बीएचएनडी के माध्यम से संचारी रोगों व दिमागी बुखार का प्रचार-प्रसार कराकर लोगों को जागरूक किया जाए। जो संविदा कर्मी 15 दिन तक लगातार गायब रहेंगे, उनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 10 मार्च से चलाया जाएगा। जिला टास्क फोर्स की बैठक में एडीएम ने सीएमओ को दिशा-निर्देश दिया। जीरो से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक हर हाल में पिलाई जाए।

इस अवसर पर अपर सीएमओ डॉ. जयंत कुमार, डॉ. कमाल अशरफ, डॉ. अनामिका व शिवेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें