फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चार केंद्रों पर आज 1801 परीक्षार्थी देंगे नीट

Sat, 02 May 2026 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-23-बलरामपुर में ​स्थित एमएलके पीजी कॉलेज।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) तीन मई को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा चार केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगी, जिसमें कुल 1801 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन



नीट परीक्षा के नोडल एवं अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) शिवनारायण सिंह ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 264 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं एमएलके महाविद्यालय के ए-ब्लॉक में 600, बी-ब्लॉक में 457 और सी-ब्लॉक में 480 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम की तैनाती के साथ पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।



परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। इसके साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन




परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि जांच प्रक्रिया समय से पूरी हो सके। एडीएम ने यह भी बताया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक नगर में बंद रहेगा बड़े वाहनों का प्रवेश



नीट की परीक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस ने रविवार की सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया है। बहराइच, तुलसीपुर, गोंडा व उतरौला की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को परीक्षा समाप्त होने के बाद ही नगर में प्रवेश दिया जाएगा। यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि बहराइच की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन जिन्हें तुलसीपुर जाना है, उनको बहराइच सड़क स्थित सेखुइया चौराहे के पास रोक दिया जाएगा। गोंडा से तुलसीपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को फुलवरिया चौराहे से उतरौला बाईपास सड़क पर खड़ा कराया जाएगा। इसी तरह उतरौला की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें तुलसीपुर जाना है, उन्हें नहरबालागंज से भगवतीगंज बाईपास पर रोका जाएगा। तुलसीपुर से बहराइच, गोंडा व उतरौला जाने वाले वाहनों को तुलसीपुर सड़क स्थित मेवा लाला चौकी के पास रोक दिया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम छह बजे से सभी वाहनों का आवागमन सामान्य स्थिति में कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें