फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 02 May 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-24-बलरामपुर के इमिलिया बनघुसरा के पास जुटी लोगों की भीड़ ।-संवाद
विज्ञापन
उतरौला। बरात में शामिल होने जा रहे दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार डंपर ने शुक्रवार की शाम चार बजे के करीब टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं हैं। हेलमेट न पहने होने से सिर पर चोट लगी है। शुक्रवार को क्षेत्र के सकडरिया गांव से दो लोग बाइक पर सवार होकर पेडरिया गांव बरात में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में इमलिया बनघुसरा माइनर नहर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने यार मोहम्मद (55) निवासी पिपरा याकूब को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल समशुद्दीन (45) निवासी रूखी मजारी की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यही बाइक चला रहे थे और हेलमेट नहीं पहने थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जिस घर में बारात की तैयारियां थीं, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही मातम छा गया।

फोटो-24-बलरामपुर के इमिलिया बनघुसरा के पास जुटी लोगों की भीड़ ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें