फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्वास्थ्य मेले में पहुंचे 1793 मरीज, 648 बुखार से पीड़ित

Sun, 12 Apr 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-22- बलरामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई में मरीज देखते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। छुट्टी के दिन मरीजों का उपचार करने के लिए रविवार को 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1793 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 648 मरीज सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ित दिखे। मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में चिकित्साधिकारी डॉ. महेश ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12.10 बजे तक यहां पर 32 मरीजों का उपचार हो चुका था। चिकित्साधिकारी ने बताया कि मौसम में बदलाव से सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ. अभय प्रजापति ने होम्योपैथी दवाओं के फायदे बताए। कहा कि होम्योपैथी दवाएं संचारी व गैर संचारी रोगों में असरदार हैं। इस अवसर पर डॉ. सुजाता, फार्मासिस्ट संजय कुमार, पूजा उपाध्याय व देवेंद्र आदि मौजूद रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई में चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12.30 बजे तक यहां पर 35 मरीज देखे जा चुके थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1793 मरीजों का उपचार किया गया है। इसमें 824 पुरुष, 761 महिलाएं और 208 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें