फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विकास आपके द्वार अभियान से 1,717 लाभार्थी हुए लाभान्वित

Wed, 22 Jul 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में चल रहे विकास आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न विकास खंडों में 1,717 पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से गांव-गांव पहुंचकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे और उसे अपने गांव में ही आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत से अब तक जिले में 28,125 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा चुका है। अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जा सके और उन्हें सुविधाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें