फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी व बारिश ने बढ़ाई किसानों तथा बागवानों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर/हरैया सतघरवा। जिले के हरैया सतघरवा क्षेत्र में शुक्रवार भोर में अचानक आई तेज आंधी व बारिश होने से किसानों तथा बागवानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के चलते खेतों में पड़ी गेहूं की फसल तथा आम की फसल को नुकसान हुआ है। अचानक बिजली गिरने से एक महिला दहशत में बेहोश हो गई और उसका छप्पर भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार भोर में अचानक तेज आंधी के बीच घिरे बादलों से बारिश होने लगी। बारिश के चलते खेतों तथा खलिहानों में कटी गेहूं की फसल भीग गई है। तेज आंधी के चलते आम की फसल का भी व्यापक नुकसान हुआ है। भीगने के चलते गेहूं की मड़ाई का काम ठप हो गया है। हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के भदवार गांव में ननके यादव के घर पर बारिश के बीच बिजली गई।

ग्राम प्रधान अहमद हुसैन ने बताया कि ननके की पत्नी सपना छप्पर के नीचे सो रही थी। अचानक गिरी बिजली से सोलर लाइट क्षतिग्रस्त हो गई और छप्पर में भी आग लग गई। दहशत के कारण सपना बेहोश हो गई। करीब एक घंटे बाद सपना को होश आया। आंधी के चलते क्षेत्र में तमाम बिजली के पोल उखड़ गए है जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। कई लोगों के दुकानों तथा घरों पर लगा टिन शेड भी उड़ गया है। कई पेड़ भी तेज आंधी के चलते गिर गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें