फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किताबों के परिषदीय स्कूलों में नौनिहालों ने पढ़ा ककहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना किताबों के परिषदीय स्कूलों में नौनिहालों ने पढ़ा ककहरा
विज्ञापन


बलरामपुर। चालू शिक्षा सत्र का आगाज सोमवार को हो गया। स्कूलों में छात्रों की चहल पहल दिखने लगी है। बिना किताबों के ही परिषदीय स्कूलों में नौनिहालों ने ककहरा पढ़ा।

बेसिक शिक्षा महकमा ने जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को स्कूलों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। बिना सूचना के स्कूल से नदारद रहने वालों के खिलाफ बीएसए ने कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बीएसए हरिहर प्रसाद ने बताया कि सोमवार से जिले के सभी 1575 प्राथमिक व 464 उच्च प्राथमिक स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरु हो गया है।

शिक्षा सत्र 2019-20 में परिषदीय स्कूलों के छात्रों को किताबें मुहैया कराने के लिए पहले से ही जिला स्तरीय समिति के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

नए शिक्षा सत्र में जिले के सभी परिषदीय स्कूलों के हेडमास्टरों व शिक्षकों ने पुरानी किताबें नई कक्षाओं में पहुंचने वाले छात्रों को उपलब्ध करा दिया है जिससे पढ़ाई में दिक्कत न आए।

शासन से नई किताबें मिलने के बाद तत्काल छात्रों को वितरित करा दिया जाएगा। बीएसए ने सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को स्कूलों का नियमित औचक निरीक्षण कर शिक्षण कार्य बेहतर सुधार कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


डीआईओएस एमके कन्नौजिया ने बताया कि जिले के सभी राजकीय व वित्त पोषित माध्यमिक स्कूलों में सोमवार से नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ हो चुका है।

बीएसए ने डीआईओएस ने सभी स्कूलों के शिक्षकों को मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम भी कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। बीईओ ह्रदय शंकरलाल श्रीवास्तव ने गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मनकौरा काशीराम में नए सत्र का शुभारंभ कराया। छात्रों व अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें