फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने घर में घुस बकरी को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुए ने घर में घुस बकरी को बनाया निवाला
विज्ञापन


बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत टेंगनवार गांव में तेंदुए ने घर में घुस बकरी को निवाला बना लिया। तेंदुए के धमक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जांच पड़ताल में जुट गई है।

टेंगनवार निवासी ननकने ने सोमवार को बताया कि रात के समय उनके घर में तेंदुआ पहुंच गया। घर में बंधी बकरी को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया।

बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए और शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लालटेन व टार्च के उजाले में हांका लगाकर तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा।
विज्ञापन


अंधेरे में तेंदुए जंगल की तरफ भाग गया। ग्राम प्रधान राम नेवाल यादव ने बताया कि जंगल के समीप होने के कारण गांव में अक्सर तेंदुआ व अन्य जंगली जानवर आ जाते हैं जिससे लोगों को जान माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

गांव में बिजली न होने से भी जंगली जानवरों को भगाने में दिक्कत होती है। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना बनकटवा रेंजर को दी। बनकटवा रेंजर आरके सिंह ने बताया कि सूचना मिली है।
विज्ञापन


मौके पर वन दरोगा जय जुरखन लाल को भेजा गया है। पदचिह्न व अन्य साक्ष्य वन दरोगा जुटा रहे हैं। साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। रेंजर ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें