फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बम-बम बोल रहा है काशी के जयकारे से गूंजे शिवालय
विज्ञापन




बलरामपुर। हर हर महादेव एवं बोल बम के जयकारों से सोमवार को पूरा जिला गुंजायमान हो गया। महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्घालु भोर पहर से ही कतारबद्घ होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।



शिवभक्तों ने बेलपत्री, अक्षत, अबीर, बेर, गन्ना, धतूरा, भांग, दूध, पुष्प एवं शहद अर्पण कर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। नगर के झारखंडी मंदिर सहित पूरे जिले के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक के लिए भोर पहर से लेकर देर शाम तक श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन



नगर के झारखंडी मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर भोर पहर से ही श्रद्घालुओं का सैलाब उमड़ने लगा। कतारबद्घ खड़े श्रद्घालुओं के बोल बम, बम-बम बोल रहा है काशी के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। इसके अलावा भगवतीगंज स्थित झारखंडेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्घालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शक्तिपीठ देवीपाटन स्थित शिवालय पर महंत मिथिलेश नाथ योगी ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।


उतरौला स्थित दु:खहरन नाथ मंदिर, बिजलीपुर स्थित शिवालय, महाराजगंज स्थित शिवालय, पचपेड़वा स्थित शिवगढ़धाम सहित जिले के सभी शिवालयों में जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की भारी भीड़ जुटी। भीड़ की अधिकता के कारण मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराकर बारी-बारी से जलाभिषेक कराया गया।



शिवभक्तों ने बेलपत्री, अक्षत, अबीर, बेर, गन्ना, धतूरा, भांग, दूध, पुष्प एवं शहद अर्पण कर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। हरैया सतघरवा स्थित उदईपुर नंगूदास बाबा कुटी, कुगौली कला, विभूतीनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया गया। श्रद्घालु जलाभिषेक के साथ-साथ मेले में खूब खरीदारी की।




एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि श्रद्घालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुरुष के साथ-साथ महिला कांस्टेबिल की भी तैनाती शिवालयों पर किया गया था। श्रद्घालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए पुलिस श्रद्घालुओं को कतारबद्घ खड़े कराकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कराया। मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरें से भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई।
विज्ञापन




नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के सभी शिवालयों के आस-पास विशेष साफ सफाई की व्यवस्था की गई थी। शिवालयों के जाने वाले मार्गों पर चूने व पानी का छिड़काव कराया था। श्रद्घालुओं के लिए शिवालयों पर प्रसाद व पेयजल की व्यवस्था भी कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें