फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के खर्च की निगरानी समिति का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के खर्च की निगरानी समिति का गठन
विज्ञापन


बलरामपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के खर्च की निगरानी समिति का गठन कर दिया गया है। उम्मीदवारों के चुनाव खर्च का ब्योरा निगरानी समिति निर्धारित करेगी। उम्मीदवारों को निगरानी समिति के दिशा-निर्देश के अनुरुप खर्च रजिस्टर तैयार करना होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कृष्णा करुणेश ने सोमवार को बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के निगरानी समिति का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ कोषाधिकारी राम भवन सिंह को निगरानी समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है। जिला सूचना अधिकारी, सहायक आयुक्त व्यापार कर खंड एक, जिला मनोरंजन कर अधिकारी, प्रबंधक यूपीटी होटल, एआरटीओ परिवहन कार्यालय, कर निरीक्षक नगर पालिका, मंडी निरीक्षक व प्रभारी सचिव सदर तहसील तथा अवर अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ कोषाधिकारी की अध्यक्षता में पांच मार्च को कोषागार कार्यालय में बैठक की जाएगी। समिति के सभी अधिकारी अनिवार्य रुप से बैठक में प्रतिभाग करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें