फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग स्थानों पर डूबकर दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग स्थानों पर डूबकर दो लोगों की मौत
विज्ञापन


बलरामपुर। कोतवाली देहात तथा उतरौला क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर डूबकर युवक एवं युवती की मौत हो गई। युवती की मौत राप्ती नदी में डूबने से तथा युवक की मौत नहर में डूबने से हुई है। शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरहना निवासी छेदी यादव की बेटी गीता (22) रविवार को राप्ती नदी में पानी भरने गई थी। नदी में घुसते ही गीता अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे संजय नाथ तिवारी ने गोताखोर बघेल यादव व अन्य को बुलाकर शव की तलाश की। करीब छह घंटे के बाद युवती का शव नदी से निकाला। शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।

उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मुजहनी गुलालिकडीह गांव में प्राइवेट क्लीनिक चला रहे नाजिम (20) निवासी थोथिवा रविवार को नहर में नहा रहे थे। अचानक नाजिम नहर में डूबने लगे।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर नाजिम को नहर से बाहर निकाला। गंभीर हालत में नाजिम को इलाज के लिए उतरौला स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पंचनामा कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें