रुपये 60 लाख से आठ तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण
बलरामपुर। हार्ड ऐरिया वाले गांवों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए है। जिले के हार्ड ऐरिया वाले आठ गांवों में 60 लाख रुपये से तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। मनरेगा योजना व राष्ट्रीय जलागम विभाग के सहयोग से सौंदर्यीकरण होगा।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि हार्ड ऐरिया वाले गांवों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए तालाबों के सौंदर्यीकरण कराने का कार्य राष्ट्रीय जलागम के भूमि संरक्षण अधिकारी तथा पीडी जनार्दन सिंह को सौंपा है।
सहजना गांव के तालाब पर आठ लाख 37 हजार 825 रुपये, उदईपुर गांव के तालाब पर पांच लाख 14 हजार 900 रुपये, भुजेहरा गांव के तालाब पर तीन लाख 41 हजार 500 रुपये, हिन्डुलीकला गांव के तालाब पर सात लाख 87 हजार रुपये, प्रतापपुर गांव के तालाब पर पांच लाख 92 हजार 725 रुपये, लोधौरी गांव के तालाब पर 11 लाख 12 हजार 275 रुपये, रजवापुर गांव के प्रथम तालाब पर नौ लाख 77 हजार 250 रुपये तथा द्वितीय तालाब पर सात लाख 94 हजार 856 रुपये खर्च किए जाएंगे।
डीएम ने संबंधित अफसरों को तत्काल सौंदर्यीकरण कार्य शुरु कराने का निर्देश दिया है जिससे गर्मी के मौसम में यहां के लोग पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य में हीला-हवाली बरतने व गुणवत्ता खराब पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।