फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात स्कूलों के समस्त शिक्षकों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सात स्कूलों के सभी शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन


बलरामपुर। सात स्कूलों के समस्त शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया है। शिक्षा क्षेत्र सदर के बीईओ को स्कूलों की सभी खामियां दूर कराकर तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है। मध्याह्न भोजन योजना के सहायक उप निदेशक के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर हुई हैं। निरीक्षण में विद्यार्थियों की संख्या कम होने तथा अन्य कई खामियां मिलने पर कार्रवाई की गई है।

बीएसए रमेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि एमडीएम के सहायक उप निदेशक ने 18 दिसंबर 2017 को सदर शिक्षा क्षेत्र के सात स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। प्राथमिक विद्यालय घुघुलपुर में 139 के सापेक्ष मात्र 35, प्राथमिक विद्यालय नेतुआ में 146 के सापेक्ष मात्र 70, प्राथमिक विद्यालय रछौड़ा में 250 के सापेक्ष 208 के सापेक्ष मात्र 50, प्राथमिक विद्यालय सेखुई कला में 122 के सापेक्ष मात्र 65, उच्च प्राथमिक विद्यालय नेतुआ में 41 के सापेक्ष मात्र 13, उच्च प्राथमिक विद्यालय रछौड़ा में 55 के सापेक्ष मात्र 22 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय चकवा में 74 के सापेक्ष मात्र 40 विद्यार्थियों की उपस्थिति पाई गई। निरीक्षण के दौरान किसी भी विद्यालय में एलपीजी कनेक्शन नहीं मिला।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय घुघुलपुर में परिसर व किचन में गंदगी एवं मीनू के अनुसार भोजन न बनने, नेतुआ में निरीक्षण से पहले 100 एवं 122 विद्यार्थियों की उपस्थिति खाद्यान्न के रख-रखाव की बदहाल स्थिति तथा सेखुई कला में मां समूह की सहभागिता कम होने की भी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


उप-निदेशक के निरीक्षण में मिलीं खामियों को दूर कराने के लिए बीईओ ओपी कुश्वाहा को तीन दिन में खामियां दूर कराकर रिपोर्ट तलब की गई है जिससे शासन को सूचना उपलब्ध कराई जा सके। बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार जायसवाल को बीएसए ने इन सभी स्कूलों के समस्त शिक्षकों को वेतन निर्गत न करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें