फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पाटकर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर पाटकर किया अवैध कब्जा
विज्ञापन

-किसानों ने डीएम से की शिकायत

तुलसीपुर-बलरामपुर। खेतों की सिंचाई करने वाले नहरों को लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। नहरों को पाटकर रिहाईशी इलाका बना लिया गया है। क्षेत्र के किसानों ने आक्रोश जताते हुए डीएम से अवैध कब्जा हटवाए जाने तथा नहरों में पानी भरवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान कपिल कुमार, शंकर कश्यप, विनय कुमार, लालदेव व संतोष आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के रेहरा बांध से पिपरहवा चौराहे तक व कठरहिया नाले तक 20 किलोमीटर लंबी नहर को लोगों ने मिट्टी पाटकर अवैध कब्जा कर लिया है। नहर की जमीन पर घर व दुकान बना लिए गए हैं। जिलेदार विनय कुमार से कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विनय कुमार ने बताया कि कई बार लोगों को नोटिस दी गई है। पिपरहवा चौराहे के निकट नहर पर अवैध कब्जा करने वाले 53 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। शीघ्र ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एक्सईएन बाबूलाल ने बताया कि जिलेदारों व सींचपालों से नहरों के अवैध कब्जे की सूचना मांगी गई है। सूचनाएं तैयार कराकर शासन को भेजी जाएगी। शासन की अनुमति के बाद अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें