लावारिस ट्रक में लदा 211 बोरा सरकारी राशन
फोटो-9-
-नगर कोवताली में ट्रक सीज, मामले की छानबीन शुरु
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। मुखबिर की सूचना पर रविवार रात पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र के कांधभारी गांव के पास 211 बोरा सरकारी राशन लदा लावारिस ट्रक पकड़ा है। ट्रक को नगर कोतवाली में लाकर सीज कर दिया गया है। राशन किसका था, कहां जा रहा था इस बात की छानबीन की जा रही है। छानबीन में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार रात उन्हें फोन पर सूचना मिली कि कांधभारी गांव के पास सरकारी राशन लदा लावारिश ट्रक खड़ा है। मैंने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा तो पता चला कि पुलिस ट्रक को लेकर नगर कोतवाली बलरामपुर गई है। ट्रक को नगर कोतवाली में सीज कर दिया गया है। पता चला है कि ट्रक पीसीएफ गोदाम पेहर बाजार जा रही थी। पेहर बाजार टीम भेजकर मामले की छानबीन कराई जा रही है। सदर एसडीएम किशोर गुप्ता ने बताया कि कांधभारी गांव से सरकारी राशन लदा लावारिश ट्रक बरामद किया गया है। ट्रक को नगर कोतवाली में सीज करा दिया गया है। ट्रक में कुल 211 बोरी राशन लदा है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। छानबीन में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।