फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 17 लोगों को दिया ओमान का फर्जी वीजा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नौकरी के लिए ओमान भेजने के नाम पर 17 लोगों को कूटरचित फर्जी वीजा थमा दिया गया। जांच में वीजा फर्जी पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के बजरमुंडा निवासी जोगी, ज्ञानदास, राम जियावन, जितेंद्र कुमार, संतोष कमार, जग प्रसाद, माता प्रसाद, नूर आलम, शहाबुद्दीन, सेवक राम व राजेश कुमार सहित 17 लोगों ने 24 अगस्त 2023 को उतरौला कोतवाली में तहरीर दी थी। कहा था कि उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी पवन कुमार श्रीवास्तव ने हम लोगों को ओमान जाने के लिए वीजा दिया था। संदेह होने पर वीजा की जांच कराई गई। जांच में सभी का वीजा फर्जी मिले। इन लोगों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को विवेचना सौंपी गई थी।
प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली अवधेश राज सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान वीजा सही है या फर्जी, इसका सत्यापन कराने के लिए ओमान दूतावास भेजा गया था। दूतावास की जांच रिपोर्ट में सभी का वीजा फर्जी बताया गया। दूतावास से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद बुधवार को पवन कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें