बलरामपुर। अधिक डीजल खर्च करने पर बलरामपुर डिपो के 17 संविदा चालक फंस गए हैं। सुधार न होने पर एक मुश्त रिकवरी व बर्खास्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बलरामपुर डिपो गोपीनाथ दीक्षित ने शनिवार को बताया कि सीनियर फोरमैन ने रोडवेज बसों में आठ से 21 अप्रैल के मध्य डीजल खर्च करने रिपोर्ट दी। समीक्षा के दौरान पता चला कि रोडवेज बस में संविदा चालक शिवपूजन सिंह व सुरेंद्र कुमार ने 10-10 लीटर अधिक डीजल खर्च किया है। राम विलास ने सात, बैजनाथ ने नौ, सोनू तिवारी ने 12, संदीप कुमार ने 11 व जय प्रकाश मिश्र ने सात लीटर अधिक डीजल खर्च किया है।
बृजेश यादव ने नौ लीटर, विनोद यादव ने आठ लीटर, मोहम्मद इसहाक खां ने 22 लीटर, मनोज तिवारी ने नौ लीटर, बैजनाथ मिश्र ने 14 लीटर, गंगाराम शुक्ल ने नौ लीटर व ओमप्रकाश द्वितीय ने 11 लीटर डीजल अधिक खर्च किया है। इससे निगम को आर्थिक नुकसान हुआ है। निर्धारित मानक के अनुसार रोडवेज बसों में डीजल न खर्च करने पर नियमित, संविदा व बाह्यस्रोत चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद