देहात (बलरामपुर)। संदिग्ध हालात में मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। पिता की तहरीर पर नगर कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली मानवेंद्र पाठक ने बताया कि मंगलवार को गंगाडिहवा गांव के उत्तर करन सिंह के खेत में लगे पेड़ पर एक युवक का शव लटका होने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो युवक की पहचान रोहन उर्फ राजेश पासवान (22) निवासी गंगाडिहवा नगर कोतवाली के रूप में हुई है। रोहन के पिता कुन्नू पासवान ने मामले में तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।