फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के 380 प्रधानाध्यापकों के वेतन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हुई महा हड़ताल के दौरान अमेठी जिले के 380 परिषदीय स्कूलों में दो दिनों तक बच्चों के लिए एमडीएम नहीं बनवाना गया। अब यह मामला सामने आने पर बीएसए ने 380 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के वेतन पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही प्रधानाध्यापकों से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


शिक्षकों व कर्मचारियों की महाहड़ताल के दौरान छह व सात फरवरी को बड़ी संख्या में जिले के परिषदीय (प्राथमिक व उच्च प्राथमिक) विद्यालय बंद रहे। इस दौरान स्कूलों में एमडीएम नहीं बनवाया गया था। कोर्ट की ओर से अवैध घोषित होने के बाद महाहड़ताल समाप्त हुई तो विभाग ने स्कूलों में एमडीएम बनाने की समीक्षा की। समीक्षा में पता चला कि जिले के 13 ब्लॉकों के 380 स्कूलों में छह व सात फरवरी को एमडीएम नहीं बनवाया गया। इस पर बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने 380 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगाते हुए जवाब तलब किया है।

विभागीय जानकारी के मुताबिक कार्रवाई की जद में आने वाले सर्वाधिक 72 प्रधानाध्यापक संग्रामपुर विकास खंड क्षेत्र के हैं। इसी तरह अमेठी के 19, बहादुरपुर के 23, भादर के 25, भेटुआ के 33, गौरीगंज के 28, जगदीशपुर के 29, जामो के 59, मुसाफिरखाना के 23, शाहगढ़ के 39, शुकुल बाजार के सात, सिंहपुर के 19 और तिलोई के चार स्कूलों के प्रधानाध्यापक भी वेतन अवरुद्ध आदेश के दायरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें