फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लखनऊ से होगी एमडीएम संचालन की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब लखनऊ से होगी एमडीएम संचालन की निगरानी
विज्ञापन

- स्कूल के किसी भी स्टाफ पर कॉल कर मांगी जाएगी सूचना
- सूचनाओं में डिफरेंस होने पर नपेंगे महकमे के अफसर व शिक्षक
- बीएसए ने अफसरों व शिक्षकों को दिया सतर्कता बरतने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। जिले में एमडीएम संचालन की निगरानी अब लखनऊ से सीधे की जाएगी। स्कूल के किसी भी स्टाफ के मोबाइल पर कॉल करके एमडीएम से संबंधित ब्यौरा मांगा जाएगा। सूचनाओं में डिफरेंस होने पर महकमा के अफसरों व शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शासन के इस निर्णय पर बेसिक शिक्षा महकमा ने अफसरों व शिक्षकों को एमडीएम संचालन में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। शासन का निर्देश मिलने पर बीएसए ने तत्काल कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीएसए रमेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि जिले के 1575 प्राथमिक, 646 उच्च प्राथमिक, 25 मदरसों, 4 राजकीय, 12 सहायता प्राप्त व 19 माध्यमिक स्कूलों में एमडीएम का संचालन किया जा रहा है। एमडीएम संचालन के संबंध में शासन स्तर से नया प्रोग्राम जारी किया गया है। स्कूल खुलने के आधे घंटे बाद किसी भी स्टाफ के मोबाइल नंबर पर फोन किया जाएगा। फोन करने पर संबंधित स्टाफ को स्कूल के विवरण के साथ हेडमास्टर, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व विद्यार्थियों की संख्या देना अनिवार्य होगा। फोन आने पर संबंधित स्टाफ को समस्त ब्यौरा 009152238080 नंबर पर एसएमएस भी करना होगा। विद्यार्थियों व स्टाफ की उपस्थिति में डिफरेंस होने पर शासन स्तर से तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दिया जाएगा। शासन के निर्देश के आधार पर बीएसए ने संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। बीएसए ने सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ व जिला समन्वयक एमडीएम फिरोज अहमद को डेली रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा शिक्षकों को स्कूलों में नियमित रुप से एमडीएम संचालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें