फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1.60 करोड़ से सुधरेगी सड़कों की दशा

Fri, 05 Jun 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विभिन्न ग्रामीण एवं प्रमुख संपर्क सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रांतीय खंड ने तैयारी पूरी कर ली है। करीब 1.60 करोड़ रुपये के पैच मरम्मत कार्य होने हैं।
विज्ञापन


तुलसीपुर, हर्रैया सतघरवा, गैसड़ी और पचपेड़वा क्षेत्र की सड़कों पर मरम्मत कार्य कराए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। अधिशासी अभियंता कुमार शैलेंद्र ने बताया कि कुल आठ पैच मरम्मत कार्य प्रस्तावित हैं। प्रत्येक कार्य की अनुमानित लागत 20 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 11 माह में कार्य पूरे कराए जाने हैं। बताया कि 19 जून तक विभागीय ई-टेंडरिंग पोर्टल के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें