फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लापरवाही पर 16 अफसरों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले के 16 अफसरों से जवाब तलब किया गया है। डीएम पवन अग्रवाल ने कलेकट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करके शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनमानस की शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ताओं से शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता का फीडबैक भी लिया जाए। बैठक में समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि अधिकारियों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में कोई रुचि नहीं ली है। प्रकरणों का सरसरी तौर पर निस्तारण किया जा रहा है।
आईजीआरएस पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता विद्युत, एसडीएम उतरौला ,अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड तृतीय, बाल विकास परियोजना अधिकारी गैंसडी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बलरामपुर, खान निरीक्षक ,जिला क्रीड़ा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ,अभिहित अधिकारी ,चकबंदी अधिकारी, एसडीएम तुलसीपुर ,तहसीलदार तुलसीपुर ,अधिशासी अभियंता तुलसीपुर, सहायक विकास अधिकारी उतरौला व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गैसड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन सभी अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर समुचित जवाब न दिए जाने पर कार्रवाई की संस्तुति शासन को प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें