फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के उपचुनाव की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम पंचायतों के उपचुनाव का बिगुल बज गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम कृष्णा करुणेश ने बुधवार को पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन



उन्होंने सभी आरओ को 21 जून से अपने-अपने ब्लॉकों में अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है। सभी उम्मीदवारों के नामांकन करने की तिथि 26 जून निर्धारित की गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच छह जुलाई को मतदान और आठ जुलाई को मतगणना कराई जाएगी।


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत राजेश कुमार ने बताया कि श्रीदत्तगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत खम्हरिया अलादाद, तुलसीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामगढ़ मैटहवा व शिवानगर, पचपेड़वा ब्लॉक की लालभरिया, गैड़ास बुजुर्ग की चिचुड़ीसंहगिया, मंगईपुर व दुधरा तथा रेहरा बाजार ब्लॉक की ग्राम पंचायत भेलयामदनपुर में ग्राम प्रधान पद पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन



सदर ब्लॉक के तीन और श्रीदत्तगंज ब्लॉक के एक बीडीसी सदस्य पद पर भी उपचुनाव कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत के 32 सदस्य पदों पर भी उपचुनाव हो रहा है।


सदर ब्लॉक में आठ, पचपेड़वा में 12, उतरौला में तीन, गैड़ास बुजुर्ग में सात तथा रेहरा बाजार ब्लॉक में दो ग्राम पंचायत सदस्यों की रिक्त सीटों पर उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।


राज्य व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 21 जून को सभी आरओ अपने-अपने ब्लॉकों में अधिसूचना जारी करके नामांकन पत्रों की बिक्री तथा 26 जून तक नामांकन प्रक्रिया पूरी कराएंगे।


27 जून को भरे गए नामाकंन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 जून को प्रात: 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी और उसी दिन तीन बजे से सायं पांच बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच छह जुलाई को मतदान कराकर आठ जुलाई को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें