बलरामपुर। 21 जून को पंचम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूम रहेगी। योग शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला, तहसील व ब्लॉक स्तर पर योग शिविर लगाए जाएंगे। डीएम कृष्णा करुणेश ने सभी अफसरों को योग शिविर आयोजित कर इसमें लोगों को शामिल कराने का निर्देश दिया है।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ ने गुरुवार को बताया कि जिलेभर में योग शिविर लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला मुख्यालय पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शानदार ढंग से शिविर सजाया जा रहा है।
शिविर में आने वाले लोगों को ट्रेनर के माध्यम से योगाभ्यास कराया जाएगा। उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने बताया कि रामलीला मैदान में योग शिविर के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अधिक से अधिक लोगों को योग शिविर में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। तुलसीपुर में चीनी मिल परिसर में प्रशिक्षित योग शिक्षक लोगों को योगाभ्यास कराएंगे।
ब्लॉकों में भी योग शिविरों का आयोजन कराने के लिए डीएम ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है। 30 जून तक ‘करो योग रहो निरोग’ पखवाड़ा चलाया जा रहा है।