फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में खिड़की से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गदुरहवा दक्षिणी में युवक का शव प्रसाधन घर के बाहर खिड़की से लटकता हुआ संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन






मिली जानकारी के अनुसार गदुरहवा दक्षिणी मोहल्ले में स्थित प्रसाधन घर के बाहर मंगलवार को मोहल्ले के ही इकबाल अहमद उर्फ बब्लू (25) का शव खिड़की से संदिग्ध हालत में लटकता हुआ मिला है। युवक के पिता मो. शफीक की सूचना पर नगर कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शफीक ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई है। नगर कोतवाल रामाश्रय राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें