फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला तहसील में मंगलवार को लेखपालों ने कार्य बहिष्कार विरोध जताया। साथी के अभद्रता के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लेखपालों में आक्रोश है। लेखपालों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी व कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन






लेखपाल संघ उतरौला के अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव व मंत्री मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में तहसील के सभी लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर विरोध जताया। प्रदर्शन में अध्यक्ष ने कहा कि 11 जून को लेखपाल रमेश कुमार के साथ हुई अभद्रता व मारपीट के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की गई है। लेखपाल संघ की तरफ से पहले भी ज्ञापन दिया गया था जिस पर उच्चाधिकारियों ने 14 जून तक कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।





क्षेत्र में काम करने वाले लेखपालों को प्रशासन की तरफ सुरक्षा प्रदान की जाए। यदि शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो लेखपाल संघ की तरफ से उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मनीष श्रीवास्तव, वीरेंद्र भट्ट, आसिफ, राघवेंद्र प्रताप, सुरेश यादव व सुहेल सहित तहसील क्षेत्र के सभी लेखपाल मौजूद रहे। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने लेखपालों को भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें